अमृत जन यात्रा

आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की अगुवाई में 'अमृत जन यात्रा' का आयोजन किया गया। इस दौरान अमृत जन यात्रा जिन स्थानों से निकली वहां कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। #AzadiKaAmritMahotsav #AmritJanYatra



शाहपुरा अमृत जन यात्रा

आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी के निमित्त जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के शाहपुरा विधानसभा में अमृत जन यात्रा का आयोजन किया गया। तिगरिया मोड़ से प्रारंभ हुई अमृत जन यात्रा देवथला, नांगल मोड़, टाटला मोड़, खेजरोली, खटालिया की ढ़ाणी, कंवरपुरा होते हुए चौखली का बास पहुंची जिसका नेतृत्व सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया। अमृत जन यात्रा का स्थानीय निवासियों, सरपंचों एवं मण्डल कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जन यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताई गयी समस्याओं के निवारण के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारीयों को निर्देशित किया, विकास कार्यो के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये गए, साथ ही सांसद कोष द्वारा पंचायतों में राशि की घोषणा की गयी। चौखली का बास में विद्यालय आँगन में माँ सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गयी।



विराटनगर अमृत जन यात्रा

ग्राम पंचायत बावड़ी (लाड़ा का बास) से प्रारंभ हुई अमृत जन यात्रा बडनगर, तुलसीपुरा, ठिकरिया, जयसिंहपुरा, छितोली, सोठाना होते हुए नगरपालिका विराटनगर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग शामिल हुए। जन यात्रा के दौरान प्रमुख समस्याएं जो संज्ञान में आयी उनके निवारण के लिए उच्च अधिकारीयों को निर्देशित किया एवं सांसद कोष से पंचायतों में विकास कार्यों के लिए राशि की घोषणा की साथ ही पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया।



कोटपूतली अमृत जन यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर कोटपूतली विधानसभा में आयोजित अमृत जन यात्रा सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में पण्डितपुरा से प्रारंभ होकर टसकोला, टोरडा, रामपुरा, ढाणी बनाड़ी, द्वारिकपुरा, मीरापुर चौक, बेरी बाँध, शुक्लावास, खड़ब स्कूल होते हुए नारेहड़ा पहुंची। अमृत जन यात्रा के दौरान विद्यालयों में कक्षा कक्ष, बरामदा एवं युवाओं के लिए खेल मैदान का उद्घाटन किया। नए विकास कार्यों के लिए सांसद कोष से घोषणा भी की गयी।



जमवारामगढ़ अमृत जन यात्रा

जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की अगुवाई में जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अमृत जन यात्रा बाँकी माता मंदिर, देवीताला से शुरू होकर रायसर, बहलोड, माथासूला, सामरेड़ कलां, गोपालगढ़ होती हुई जमवारामगढ़ तक निकाली गयी। जिसमें बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने स्वागत किया। अमृत जन यात्रा के दौरान विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया एवं नए विकास कार्यों के लिए सांसद कोष से राशि की घोषणा की गयी। मोदी सरकार द्वारा निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय छात्रावास का निरक्षण किया।



झोटवाड़ा अमृत जन यात्रा

जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की अगुवाई में झोटवाड़ा़ विधानसभा क्षेत्र में अमृत जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व विधायक एवं केबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत भी उनके साथ रहे। हिंगोनिया से प्रारम्भ हुई बाईक रैली लोहरवाड़ा, मुरलीपुरा, भोजपुरा कलां, बबेरवालों की ढ़ाणी, जोबनेर होते हुए ढाणी नागान पहुंची। बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन अमृत जन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने अमृत जन यात्रा का जोरदार स्वागत किया। अमृत जन यात्रा के दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सांसद कोष से निर्मित पार्क का उद्घाटन भी किया एवं विभिन्न सभाओं को संबोधित किया।



आमेर अमृत जन यात्रा

जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की अगुवाई में आमेर विधानसभा क्षेत्र में अमृत जन यात्रा निकाली गई। पंचमुखी हनुमान जी मंदिर, ग्राम पंचायत जालसू से प्रारम्भ होकर अमृत जन यात्रा ग्राम पंचायत देवगुढ़ा, गुढ़ा सुरजन, जाहोता, भट्टो की गली, रामपुरा होते हुए ग्राम पंचायत राजावास पहुंची। बडी संख्या में कार्यकर्ताओं, आमजन एवं महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया। युवाओं ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अमृत जन यात्रा के दौरान ग्राम पंचायतों में सांसद कोष से विकास कार्यों हेतु घोषणा की।